लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 51 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 01:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,896 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,340 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर, बरनाला, भटिंडा और होशियारपुर में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 572 पहुंच गयी है, जोकि शुक्रवार को 568 थी। संक्रमण के नये मामलों में लुधियाना और मोहाली में सात-सात नये मामले सामने आए, इसके बाद होशियारपुर और पठानकोट में छह-छह जबकि पटियाला में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आए।

पंजाब में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 40 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,82,984 हो गयी। इस बीच, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू