लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 51 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5665 हुई

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:37 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 26 अप्रैल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले आए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नए मामलों के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,665 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 10 मरीज कहीं से यात्रा कर लौटे थे जबकि संपर्क का पता लगाए जाने के दौरान 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केंद्र शासित प्रदेश में 57 और लोगों के ठीक हो जाने से अब तक कुल 5467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 132 मरीजों का उपचार चल रहा है।

संक्रमण से कुल 66 लोगों की मौत हुई है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 1,00,688 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है। इनमें से 11,582 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos