लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:55 IST

Open in App

ईटानगर, 23 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 51 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,241 हो गयी। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस बीमारी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुयी है। राज्य में इस बीमारी के कारण कुल 273 लोगों की मौत हुयी है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 442 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 53,526 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 22 मरीज स्वस्थ हुए।

जम्पा ने बताया कि राज्य में कोविड​​​​-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 98.68 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत 0.81 है। इसके साथ ही सकारात्मकता अनुपात 1.77 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पादुंग ने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 11,11,651 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल