लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 51 और मरीजों की मौत, 10455 नए मामले

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:00 IST

Open in App

पटना, 20 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 51 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मंगलवार को राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1841 हो गई। वहीं राज्य में अब तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 342059 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 51 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना एवं गया में ग्यारह-ग्यारह, भागलपुर में पांच, जहानाबाद एवं पश्चिम चंपारण में चार-चार, औरंगाबाद एवं मुंगेर में तीन-तीन, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में दो-दो, अरवल, बांका, भोजपुर, लखीसराय, मधेपुरा एवं नवादा में एक-एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1841 हो गयी।

बिहार में सोमवार अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 10455 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2186 नये मामले सामने आए हैं।

बिहार में गया में 1081, मुजफ्फरपुर में 544, सारण में 530, भागलपुर में 449, नालंदा में 375, औरंगाबाद में 350, बेगूसराय में 346, वैशाली में 334, मुंगेर में 317, पूर्णिया में 294, कटिहार एवं सिवान में 228-228, बक्सर एवं पश्चिम चंपारण में 232-232, जहानाबाद में 180 पूर्वी चंपारण में 168, सहरसा में 163, समस्तीपुर एवं भोजपुर में 157-157, अरवल में 146, जमुई में 156, मधेपुरा में 153, नवादा में 150, सुपौल में 144, रोहतास में 139, मधुबनी में 114, गोपालगंज में 118, लखीसराय में 103, अररिया में 89, खगड़िया में 88, किशनगंज में 87, दरभंगा में 81, शेखपुरा में 72, सीतामढ़ी में 66, बांका में 65 एवं कैमूर में 52 मामले पिछले 24 घंटे में सामने आये हैं।

बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 342059 हो गयी है जिनमें से 283863 मरीज ठीक हो गए हैं जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 3577 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 106156 नमूनों की जांच की गयी जबकि अबतक प्रदेश में 25435956 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 56354 है और कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर 82.99 प्रतिशत है।

बिहार में मंगलवार को 93164 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 6168593 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह