लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 51 और मौतें, 294 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:42 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जून उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 51 मरीजों की मौत हो गई तथा 294 नये मरीज सामने आये।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 51 मरीजों की मौत होने से अब तक कुल 22,132 इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं तथा 294 नये मरीज मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,04,139 हो गया है।

एक अधिकारी के अनुसार राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2.73 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अभी तक 5.50 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

राज्य में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है और 24 घंटे में सामने आये 294 मरीजों के सापेक्ष 592 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। अभी तक राज्य में 16,77,050 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय केवल 4,957 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 27, वाराणसी में 26, मेरठ में 16, कानपुर नगर, गोरखपुर में 12-12 तथा प्रयागराज एवं रायबरेली में 11-11 नये मरीज सामने आये। इसी अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक 13 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह