लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मंडला में 5.1 किलो की बच्ची जन्मी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:59 IST

Open in App

मंडला (मप्र), 30 मई मध्य प्रदेश में मंडला जिले के अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 29 वर्षीय एक महिला ने 5.1 किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया है।

अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजयतोष मरावी ने रविवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कहा कि रक्षा कुशवाहा ने शनिवार को सामान्य प्रसव से 5.1 किलोग्राम बच्ची को जन्म दिया है। मां ठीक है।

उन्होंने कहा ,‘‘प्रसव के बाद नवजात का वजन 2.50 किलोग्राम से 3.75 किलोग्राम तक हो सकता है। यह अपने आप में विरला मामला है। नवजात स्वस्थ है तो अच्छी बात है, लेकिन नवजात की जांच आवश्यक है। ’’

मरावी ने बताया कि रविवार दोपहर से इस बच्ची को पेशाब करने में कुछ दिक्कत आ रही है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे मंडला जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब यह महिला अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आई तो उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी, हमने उसे जिला अस्पताल भेजने की बजाय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर दिया और उसने एक शिशु को जन्म दिया। तब दोनों ठीक थे।’’

स्वास्थ्य केन्द्र की वरिष्ठ दाई ने कहा, ‘‘मैंने इतनी मोटी बच्ची पहली बार देखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र