लाइव न्यूज़ :

बहराइच में अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 51 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:49 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 815 लीटर शराब और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाला रसायन) बरामद करने के साथ 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 43 अन्य लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है तथा 2100 लोगों को शांति व्यवस्था के मद्देनजर पाबंद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘जिले में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला रसायन, शराब निर्माण के लिए बनी भट्टियां नष्ट की गयीं और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गये।’’

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव में अवैध शराब के इस्तेमाल को राकेने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने इसके खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया है।

कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को जिले के रुपईडीहा, मटेरा, रामगांव, खैरीघाट, हुजूरपुर, मुर्तिहा, फखरपुर, नवाबगंज, हरदी, नानपारा, बौंडी, जरवल रोड, विशेश्वरगंज, पयागपुर, दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों से उक्त बरामद की गयी। रामगांव क्षेत्र से सर्वाधिक 200 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में शेष इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा। जिले में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल