लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 5,094 नए मामले, 172 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 172 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,281 हो गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, इस दौरान राज्य में संक्रमण के 5,094 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,38,994 हो गयी।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि राज्य में एक दिन में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 8,527 है जो नये मामलों से ज्यादा है।

बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 57,505 मरीज उपचाराधीन हैं, जो शनिवार के आंकड़े 61,203 के मुकाबले कम है।

लुधियाना में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 597 नए मामले सामने आए। इसके बाद जालंधर में 459, मोहाली में 454 और फाजिल्का में 436 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान लुधियाना में कोविड-19 से सर्वाधिक 20 लोगों की मौत हुई। पटियाला में 19, बठिंडा में 18 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। संगरूर और मोहाली में 16-16 मरीजों की मौत हुई जबकि अमृतसर में 15 लोगों को इस जानलेवा वायरस ने अपना शिकार बनाया।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण की दर शनिवार के 6.60 प्रतिशत से कुछ कम होकर रविवार को 6.18 प्रतिशत हो गयी।

राज्य में अभी तक कुल 4,68,208 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

इस बीच, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की बात करें तो वहां पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 360 नए मामले आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,489 हो गयी। जबकि एक 99 साल के बुजुर्ग समेत 10 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 702 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,874 हो गयी है। चंडीगढ़ में इस दौरान कोविड-19 के 741 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 52,913 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह