लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 502 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 10:37 IST

Open in App

हैदराबाद, एक दिसंबर तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। राज्य में संक्रमण के 502 नये मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या 2.70 लाख से अधिक हो गई जबकि तीन और मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बुलेटिन जारी कर बताया कि 30 नवंबर रात आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 101 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र से आए। इसके बाद 46 मामले मलकाजगिरी से और 33 मामले भद्राद्री कोथागुडेम से आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,461 हो गई है।

राज्य में 9,627 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 46,597 नमूनों की जांच के साथ अब तक 55 लाख से ज्यादा जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि प्रति 10 लाख आबादी पर 1.47 लाख नमूनों की जांच की गई । राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में ठीक होने की दर 95.89 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 93.9 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग