लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 50,112 नए मामले, 346 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच मई कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50,112 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,41,046 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 346 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16,884 हो गई।

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से कर्नाटक में बुधवार को एक ही दिन में संक्रमण व मौत के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,106 नए मामले सामने आए जबकि 161 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया।

विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में 4,87,288 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 12,36,854 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में बुधवार को 26,841 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य में बुधवार को 1,55,224 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग