लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 5,005, गोवा में 60 व शिलांग में 12 नए मामले

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/पणजी/शिलांग, 17 जनवरी केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 5005 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 4408 लोग संक्रमण मुक्त हुए। वहीं, गोवा में रविवार को संक्रमण के 60 और मामलों की पुष्टि हुई। मेघालय में कोविड-19 के 12 मामले आए।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 8.47 लाख के पार पहुंच गए हैं तथा संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 7.75 लाख हो गई है।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में 68,991 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि रविवार को 21 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,463 पहुंच गई।

मंत्री ने बताया कि शनिवार को 8,062 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया था और किसी ने भी दुष्प्रभाव की शिकायत नहीं की है।

गोवा में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 60 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद रविवार को कुल मामले 52,405 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतक संख्या 756 पर स्थिर है।

अधिकारी के मुताबिक, दिन में 59 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। गोवा में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 50,771 हो गई है। राज्य में 878 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

मेघालय में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 12 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद कुल मामले 13,704 हो गए हैं।

स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अमन वार ने शिलांग में बताया कि राज्य में 148 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 12 और मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13,412 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 144 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है