लाइव न्यूज़ :

जयपुर में राधास्‍वामी डेरे में बनेगा 5000 बेड का कोविड देखभाल केन्द्र

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:24 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्‍थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती सख्‍या के बीच जयपुर में राधास्वामी सत्संग व्यास संस्थान परिसर में कोविड देखभाल केन्द्र बनाया जा रहा है जिसकी कुल क्षमता 5000 बेड की होगी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र की शुरुआत 500 बेड से होगी और यह 25 अप्रैल से संचालित होने लगेगा।

एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार टोंक रोड पर राधास्वामी सत्संग व्यास संस्थान, बीलवा में संक्रमितों के लिए 500 मेडीकल सर्जिकल यूनिट बेड के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं युक्त केन्द्र स्थापित कर 25 अप्रैल से इसे शुरू किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि यह स्थान 10 लाख 12320 वर्गफुट में फैला हुआ है। जहॉ भविष्य में और अधिक आवश्यकता पड़ने पर संक्रमितों के लिए बेड की संख्या को 5 से 8 हजार तक बढ़ाया जा सकेगा।

प्रवक्‍ता के अनुसार मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जयपुर में कोरोना संक्रमितों के लिए कोविड देखभाल केन्द्र तैयार कर संचालित करने व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल तथा जेडीए सचिव हृदयेश शर्मा को सौंपी गई है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में बृहस्‍पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,468 नये मामले सामनने आये और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 4,67,875 हो गई है। वहीं 59 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3389 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मामले एक लाख से अधिक 1,07,157 हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए