लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी 500 इलेक्ट्रिक टैक्सियां

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:44 IST

प्रकृति ई - मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने बयान जारी करके कहा कि पहले चरण में कंपनी 500 इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी और उम्मीद है कि अगले दो साल के भीतर इनकी संख्या 5,000 वाहन तक पहुंच जाएगी। एप आधारित इलेक्ट्रिक वाहन कैब सेवा का नाम " इवेरा " होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसी महीने दिल्ली - एनसीआर में बिजली से चलने वाले वाहनों की कैब सेवा शुरू करने की योजना है।कंपनी वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठा रही है।

वाहनों से बढ़ते प्रदूषण की शिकायतों के बीच शहर की एक स्टार्टअप कंपनी की इसी महीने दिल्ली - एनसीआर में बिजली से चलने वाले वाहनों की कैब सेवा शुरू करने की योजना है। कंपनी वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठा रही है।

प्रकृति ई - मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने बयान जारी करके कहा कि पहले चरण में कंपनी 500 इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी और उम्मीद है कि अगले दो साल के भीतर इनकी संख्या 5,000 वाहन तक पहुंच जाएगी। एप आधारित इलेक्ट्रिक वाहन कैब सेवा का नाम " इवेरा " होगा।

प्रकृति ई - मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के सह - संस्थापक और सीईओ निमिश त्रिवेदी ने कहा , " हम ग्राहकों को आनंददायक सेवा देना चाहते हैं। साथ ही उन्हें वायु प्रदूषण को कम करने का भी अवसर देना चाहते हैं। इवेरा का काम सिर्फ ग्राहक को एक जगह से दूसरी जगह पर छोड़ना ही नहीं होगा बल्कि पर्यावरण को अच्छा रखने में उनका योगदान सुनिश्चित करना भी होगा। "

बयान में कहा गया है कि ग्राहक कीमतों में वृद्धि की चिंता किए बिना कैब बुक कर सकते हैं और साथ वे बिना अतिरिक्त भुगतान के यात्रा रद्द भी कर सकेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया