लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री से कोविड टीकों की संवेदनशील लोगों तक पहुंचाने की 500 विशिष्ट लोगों ने की अपील

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई देश के 500 से अधिक प्रमुख जन स्वास्थ्य चिकित्सकों, डॉक्टरों, अर्थशास्त्रियों और श्रमिक संघों तथा मानवाधिकार समूहों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकों की संवेदनशील लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने और इनकी कमी को पूरा करने के लिये उत्पादन बढ़ाने की अपील की है।

बाइस राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के संगठनों द्वारा हस्ताक्षर किये गए इस पत्र में मोदी से बौद्धिक संपदा अधिकार में छूट देने जैसे कदमों के जरिये टीका उत्पादन की ''बाधाएं हटाने'' का आग्रह किया गया है ताकि वैश्विक मांग के पूरा किया जा सके।

पत्र में कहा गया है, ''हम आपसे लोगों के लिये टीका सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाने की अपील करते हैं। ऐसा करने के लिये व्यापक, समयबद्ध और पारदर्शी कोविड-19 टीका नीति की आवश्यकता है । राज्यों और भारत के विशेषज्ञों तथा आम नागरिकों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जानी चाहिये। साथ ही सरकार द्वारा फार्मा सेक्टर के साथ किये गए अनुबंध समझौतों में पारदर्शिता बरती जानी चाहिये। ''

इस पत्र पर ऑक्सफैम और 'फोरम फॉर मेडिकल एथिक्स सोसाइटी' जैसे संगठनों जबकि अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज तथा जयंती घोष समेत कई नागरिकों ने हस्ताक्षर किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो