लाइव न्यूज़ :

बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ जारी किये जाएंग: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘500 करोड़ रुपये की राशि सड़क और पुलों की मरम्मत के लिए जारी की जाएगी। जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके लिए एक लाख रुपये की राशि (पहली किस्त) तत्काल जारी करने और जिनके घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए भी धन जारी करने के निर्देश दिए हैं।’’

यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है और संबंधित ऐप पर जैसे ही रिपोर्ट अपलोड होगी, मुआवजा जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दिन में बाद में कोलार जिले के बारिश प्रभावित इलाके और बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के मंत्रियों और मुख्यमंत्री को बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने और राहत उपायों की निगरानी के लिए राज्य भर में यात्रा करने की अनुमति दी है।

राज्य में 10 दिसंबर को विधान परिषद चुनाव और आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर उन्होंने निर्वाचन आयोग से मंत्रियों को राहत कार्यों की निगरानी के लिए बारिश प्रभावित जिलों की यात्रा करने देने की अनुमति मांगी थी।

उन्होंने बारिश से हुई तबाही और सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए कल रात वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी। कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार राज्य में इस महीने की शुरुआत से हुई बारिश और बाढ़ से रविवार शाम तक कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos