लाइव न्यूज़ :

भोपाल में 500 बिस्तर का कोविड-19 देखभाल केंद्र शुरू

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:30 IST

Open in App

भोपाल, 23 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर भोपाल जिला प्रशासन के सहयोग से सागर पब्लिक ग्रुप द्वारा शहर के रातीबड़ स्थित परिसर में तैयार 500 बिस्तर का कोविड-19 देखभाल केंद्र शुरू हो गया है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘इस केंद्र में कोविड-19 से संक्रमित बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जायेगा। विशेषकर ऐसे मरीजों को यहाँ रखा जायेगा, जिनके घर में पृथक-वास में दिक्कत आ रही है या उनमें हल्के लक्षण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे मरीजों के लिये यहां पर 300 बिस्तरों का केंद्र बृहस्पतिवार से ही शुरू कर दिया गया है। अगले दो दिनों में 500 बिस्तर की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।’’

अधिकारी ने बताया कि केंद्र में रोगियों को चाय, पानी, नाश्ते के साथ सुबह और शाम योग, मनोचिकित्सक द्वारा प्रतिदिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि यहां के लिए पैरामेडिकल कर्मियों का इंतजाम शहर के जे. पी. अस्पताल के सहयोग से किया जायेगा।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आह्वान पर सागर समूह ने यह केंद्र शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा