लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 500 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र शुरू होगा, आईटीबीपी संचालित करेगा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली में ऑक्सीजन की उपलब्धता वाला 500 बिस्तरों का कोविड देखभाल केंद्र शुरू किया जाएगा और उसका संचालन भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चिकित्सक और अर्ध चिकित्सा कर्मी करेंगे।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया ,‘‘ दिल्ली सरकार ने छतरपुर में सरदार पटेल कोविड देखभाल केन्द्र को संचालित करने के लिए गृह मंत्रालय से चिकित्सा अधिकारी और अर्ध चिकित्सा कर्मियों की मांग की थी। गृह मंत्रालय ने प्रतिष्ठान को संचालित करने के लिए आईटीबीपी को नोडल बल बनाया है।’’

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए थे और 249 मरीजों की मौत हुई थी।

आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देसवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दक्षिण दिल्ली के राधा स्वामी व्यास में स्थित प्रतिष्ठान के लिए बल श्रमबल जुटा रहा है और जैसे ही प्रतिष्ठान तैयार होता है इन्हें तैनात कर दिया जाएगा।

देसवाल ने बताया,‘‘ हमारे पास पर्याप्त श्रमबल है। जरूरत पड़ने पर इस केन्द्र में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए अपने और चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को तैनात कर सकते हैं। इस केन्द्र की शुरुआत फिलहाल 500बिस्तरों के साथ की जाएगी।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केन्द्र के अगले तीन दिन में शुरू होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह