लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 500 आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्र खोले जाएंगे

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:09 IST

Open in App

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान में जल्द ही 500 आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्र खोले जाएंगे और राज्य की रसायनशालाओं का भी मजबूत किया जाएगा।

आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति की लोकप्रियता बढ़ाने और उन्हें चिकित्सा पर्यटन से जोड़ने के लिए जल्द ही 500 आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्र खोले जाएंगे और राज्य की रसायनशालाओं का भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए कृत-संकल्प है, इस बारे में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा पद्धतियों से होने वाले फायदों और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करई जा रही सुविधाओं का भी ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि आमजन इनका लाभ उठा सकें।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान आयुष सोसायटी की शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों पर राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन में कार्यरत आयुर्वेद के मेडिकल अफसरों को तत्काल लगाने, चुरू, बीकानेर, भीलवाड़ा और अजमेर में एकीकृत आयुष चिकित्सालय शीघ्र क्रियाशील करने, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और यूनानी औषधियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पर्याप्त निगरानी करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?