लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप के बाद हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी सस्पेंड

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2021 12:52 IST

बीते रविवार को बदायूं में 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव मिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबदायूं जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या  कर दी गई है।पुलिस के मुताबिक एक पुजारी समेत तीन लोगों पर इसका आरोप लगा हैपुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या  कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक एक पुजारी समेत तीन लोगों पर इसका आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में अब एक और गिरफ्तारी हुई है, यानी अबतक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश है।

दरअसल, बीते रविवार को बदायूं में 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव मिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप के बाद हत्या की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गैंगरेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर व प्राइवेट पार्ट पर गम्भीर चोटों के निशान मिले। गैंगरेप के बाद महिला के बुरी तरह मारपीट कर हत्या की गई है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भो अचंभित है।  आंगनबाड़ी सहायिका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नही गैंगरेप के बाद हत्या व प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज डालने की पुष्टि हुई है।आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर पर चोट के गम्भीर निशान भी मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पसली,पैर फेंफड़े भी डैमेज हुए हैं।

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल 

इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया, अब बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos