लाइव न्यूज़ :

चतरा में 50 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: January 9, 2021 00:06 IST

Open in App

चतरा, आठ जनवरी झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और पीड़िता को गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है।

चतरा में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ झा ने बताया कि यह घटना हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11 बजे हुई। इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाना में दर्ज करायी गयी।

झा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराते ही तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

झा ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच