लाइव न्यूज़ :

सरोजिनी नगर बाजार में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए 50 स्वयंसेवकों को शामिल किया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले, आतंकी हमले के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 50 स्वयंसेवकों को सेवा में शामिल किया, जो व्यस्त सरोजनी नगर बाजार क्षेत्र में उनकी "आँखें और कान" के रूप में काम करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "पुलिस सेवा कार्यक्रम" में शामिल किए गए ये स्वयंसेवक किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखेंगे। इनमें अधिकतर सरोजनी नगर बाजार के दुकानदार और कर्मचारी हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकी हमले की स्थिति में, यह समूह बाजार खाली कराने में अन्य दुकानदारों की मदद करेगा। स्वयंसेवक बाजार के सभी रास्तों को अच्छी तरह से जानते हैं और प्रवेश तथा निकास बिंदुओं से परिचित हैं। उनके पास त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी जिम्मेदारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को एक जैकेट और एक बैज प्रदान किया जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थिति के दौरान पुलिस के लिए उन्हें पहचानना आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा, "सरोजिनी नगर सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2005 में वहां एक बम विस्फोट हुआ था। स्वयंसेवक सरोजिनी नगर थाने के कर्मचारियों के साथ व्यस्त समय के दौरान बाजार में गश्त करेंगे और बाजार में छीना-झपटी और चोरी रोकने में मदद करेंगे।"

सिंह ने कहा, "वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और सरोजिनी नगर बाजार में आने वाले ग्राहकों के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया