लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बाढ़ के बाद ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले 50 से 100 लोग लापता, दो शव मिले: उत्तराखंड के डीजीपी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:40 IST

Open in App

देहरादून, सात फरवरी चमोली जिले में हिमखंड (ग्लेशियर) टूटने के कारण रविवार को आई विकराल बाढ़ के बाद उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि तपोवन-रैणी क्षेत्र में स्थित ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले करीब 50-100 कर्मी लापता हैं।

कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां कम से कम दो लोगों के शव मिले हैं जबकि कई घायलों को बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि तपोवन-रैणी स्थित ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह से बह गया है।

राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘अब स्थिति नियंत्रण में है। श्रीनगर में एक बांध है जिसने पानी के तेज प्रवाह को नियंत्रित कर लिया है। ऊर्जा संयंत्र को नुकसान पहुंचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा शुरुआती आकलन है कि ऊर्जा परियोजना तथा इसके इर्द-गिर्द काम कर रहे करीब 50 से 100 लोग लापता हैं।’’

कुमार ने बताया कि बचाव दल जोशीमठ से करीब 20 मिनट की दूरी पर स्थित घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए और उन्होंने कुछ घायलों को बचाया है। दो शव भी मिले हैं।

उन्होंने कहा कि तस्वीर शाम तक साफ हो पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र