लाइव न्यूज़ :

पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक सिपाही भी जख्मी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 11:12 IST

Open in App

सम्भल (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर सम्भल जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश घायल हो गया। इस वारदात में एक सिपाही भी ज़ख्मी हुआ है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने आदतन अपराधी दिनेश कुमार को सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध के पास रोकने की कोशिश की। इस पर उसने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं , जिसमें सिपाही नितिन देशवाल घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में अपराधी दिनेश भी पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद दिनेश को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनेश पर अलीगढ़, बुलंदशहर तथा संभल जिलों में कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लूट के एक मामले में पिछले दो साल से वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

क्राइम अलर्टसदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य