लाइव न्यूज़ :

बजट में जल जीवन मिशन के लिए 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केन्द्रीय बजट 2021-22 में जल जीवन मिशन के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को घोषणा की कि 2.86 करोड़ घरों में नल से जल के कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी।

बजट में, जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडब्लयूएस) को 60,030 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 9,022.57 करोड़ रुपये जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा पुनरुद्वार विभाग के लिए रखे गए हैं।

डीडब्ल्यूएस के बजट आवंटन में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 2019-20 में डीडब्ल्यूएस को 18,264.26 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे जबकि 2020-21 में 17,023.50 करोड़ रुपये और आगामी वित्त वर्ष में इसके लिए 60,030 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं।

इस महत्वाकांक्षी मिशन को 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी। इसका लक्ष्य सभी 4,378 शहरी स्थानीय निकायों के 2.86 करोड़ घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही 500 अमृत शहरों में तरल अपशिष्‍ट का प्रबंधन किया जाएगा। इसे 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं