लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 मार्च जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके बाद अधिकारियों को एक हफ्ते के लिए विद्यालयों को बंद करना पड़ा।

डीएच पोरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) शगुफ्ता सलाम ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा के खुल इलाके में स्थित नूरानी पब्लिक स्कूल के 36 विद्यार्थी औचक जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक छात्र के करीबी रिश्तेदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह स्कूल से छात्र को लेने गए थे।

बीएमओ ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग छात्रों के संपर्कों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाएगा और जांच करेगा।

अधिकारी ने बताया कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के कथसू इलाके में सरकारी उच्च विद्यालय के 14 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य मामले में, कोठीबाग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो कर्मी भी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने स्कूल को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग