लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 मार्च जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने एक हफ्ते के लिए विद्यालयों को बंद कर दिया।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा के खुल इलाके में स्थित नूरानी पब्लिक स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं के 36 विद्यार्थी बुधवार को संक्रमित पाए गए। स्कूल के छह शिक्षक सोमवार को संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद जिला स्वास्थ्य सेवा ने स्कूल में औचक जांच शुरू की थी।

डीएच पोरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) शगुफ्ता सलाम ने संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने स्कूल की वरिष्ठ कक्षाओं की इकाई में औचक जांच की थी जिसके बाद कनिष्ठ कक्षाओं की इकाई में भी जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि पांचवी कक्षा तक के 36 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक छात्र के करीबी रिश्तेदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह स्कूल से छात्र को लेने आए थे।

बीएमओ ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बृहस्पतिवार को छात्रों के अभिभावकों की जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग छात्रों के संपर्कों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाएगा और जांच करेगा।

अधिकारी ने बताया कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के कथसू इलाके में सरकारी उच्च विद्यालय के छात्रों की औचक जांच की गई तो 14 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य मामले में, कोठीबाग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो कर्मी भी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल