लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ क्या कांग्रेस की खुशियों पर लगेगा 'ग्रहण'? 50 सीटों पर वोटों का अंतर 1000 से भी कम

By आजाद खान | Updated: May 13, 2023 12:41 IST

बता दें कि इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार तथा जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान आने लगे हैं। ऐसे में इस रुझान में कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। लेकिन ईसीआई के अनुसार, राज्य में 50 ऐसे सीटें हैं जहां वर्तमान में 1,000 से कम मतों का अंतर है।

Karnataka Election 2023:  कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलती दिखाई मिल रही है। ऐसे में खबरें यह सामने आ रही है कि रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन इस रुझान को अभी फाइनल नहीं किया जा सकता है। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कर्नाटक में 50 ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी में वोटों का अंतर एक हजार से कम का है। ऐसे में अगर कांग्रेस की सीट घटती है तो उसे सरकार बनाने के लिए जेडीएस के साथ की जरूरत पड़ सकती है। ताजा रुझाने के अनुसार,  कांग्रेस 125 सीटों पर, बीजेपी 69 सीटों पर और जेडीएस 30 सीटों पर आगे चल रही है। 

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलती देख पार्टी में जश्न का माहौल है। लेकिन इस बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस क्या यह बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहेगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में अभी 50 सीटें ऐसी है जहां 1000 से कम वोटों का अंतर है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो इस चुनाव के नतीजे कुछ और ही निकल सकते है। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 50 ऐसे सीटें हैं जहां 1000 वोटों का अंतर है। ऐसे में ये आंकड़े ऐसे ही रहे तो कांग्रेस के लिए बढ़त बनाए रखना मुश्किल होगी। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और सही आंकड़ों के लिए अभी और भी इंतेजार करना होगा। 

जारी है मतगणना

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह शनिवार दोपहर तक साफ हो जाएगा। 

इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी. के. शिवकुमार तथा जद (एस) के एच. डी. कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई और निर्वाचन अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि राज्य के भावी राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह