लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रूप लेंगे

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:21 IST

Open in App

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान सरकार ने 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दर्जा बढ़ाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) में तब्दील करने और उनके लिए अतिरिक्त पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का दर्जा प्राप्त करने वाले इन केंद्रों में कनिष्ठ विशेषज्ञ के 100 पद, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के 48, चिकित्साधिकारी के 46, नर्स श्रेणी प्रथम के चार, नर्स श्रेणी द्वितीय के 241, फार्मासिस्ट के 11, सहायक रेडियोग्राफर के 50, लैब टेक्नीशियन के तीन, कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक के 41, वार्ड बॉय के 123 एवं सफाई कर्मचारी के 66 पदों सहित कुल 733 नवीन पदों के सृजन एवं 50 मैन विद मशीन की सेवायें लेने की भी स्वीकृति दी है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में तब्दील की घोषणा की थी। प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य में आमजन को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी तथा कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आधारभूत चिकित्सकीय ढांचा मजबूत होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए