लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत की छूट अब 30 जनवरी तक

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:28 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान सरकार ने राज्य में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से खादी उत्पादों पर दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट को शहीद दिवस (30 जनवरी) तक बढ़ाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश में गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2021) से खादी उत्पादों पर दी जा रही 50% छूट को शहीद दिवस (30 जनवरी 2022) तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे खादी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा एवं खादी का काम करने वाले शिल्पकारों, बुनकरों एवं अन्य कर्मियों को भी संबल मिलेगा। खादी पर 50% छूट देने वाला राजस्थान संभवतः एकमात्र राज्य है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं युवाओं से विशेष अपील करता हूं कि एक बार अपने नजदीकी खादी भंडार में जाकर देखें। खादी के उत्पादों की गुणवत्ता एवं इनका अनुभव लेकर आप स्वयं को खादी अपनाने से नहीं रोक पाएंगे। खादी आपको भारत के इतिहास एवं संस्कृति से मजबूती से जोड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos