लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चक्रवात यास से राहत के लिए दायर 50 फीसदी आवेदन फर्जी : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलकाता, चार जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के वास्ते मुआवाजा के लिए किए गए 50 फीसदी आवेदनों को ‘फर्जी’ पाया है और उन्हें खारिज कर दिया है। जिला अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर किए गए सत्यापन के दौरान ये आवेदन ‘फर्जी’ पाए गए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार को पिछले महीने अपने द्वार त्राण (द्वार पर राहत) कार्यक्रम के तहत स्थापित किए गए शिविरों में कम से कम 3,81,774 आवेदन मिले थे।

अधिकारी ने बताया, “ सभी आवेदनों का 18 से 30 जून के बीच किए गए सत्यापन के बाद, कम से कम 1,86,815 आवेदनों को खारिज कर दिया गया है। ये आवेदन मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी या शहरी स्थानीय निकाय के प्रमुखों द्वारा खारिज किए गए हैं, क्योंकि वे फर्जी पाए गए हैं।”

चक्रवात यास मई में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आया था। इसने काफी तबाही मचाई थी, खासकर तटीय क्षेत्रों में हैं। दक्षिण 24 परगना जिले से दायर 1,62,586 आवेदनों में से 75,773 को खारिज कर दिया गया। इसी तरह पूर्वी मिदनापुर के 1,17,654 नमूनों में से 72,878 नमूनों को खारिज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, “ हमने पाया कि नंदीग्राम- प्रथम खंड से दायर 14,000 आवेदनों में से 12,000 फर्जी हैं। एगरा द्वितीय के 6,874 में से सिर्फ 52 आवेदन ही वास्तविक पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग