लाइव न्यूज़ :

मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कांग्रेस विधायक सहित 50 लोग गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:24 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ पिछले सप्ताह प्रदर्शन कर कोविड-19 के लिए लागू आदेश का उल्लंघन करने के मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सहित 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेन्द्र जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को सोमवार को बताया कि मसूद एवं 49 अन्य लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में इन सभी को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया, क्योंकि इन्होंने जो अपराध किया था वह जमानती था।

उन्होंने कहा कि इन सभी को पुलिस थाने से रिहा किया गया है।

जैन ने बताया कि इनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 (एक लोकसेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज करने के अलावा चार अन्य धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें से भादंवि की दो धाराएं 269 एवं 270, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 15 (बी) एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 शामिल हैं, जो कोविड-19 के चलते जिला प्रशासन ने लगाई है।

इससे पहले, तलैया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी डी पी सिंह ने बताया था कि मसूद और कुछ मौलवियों सहित दो हजार लोग विरोध प्रदर्शन के तहत बृहस्पतिवार को यहां इक़बाल मैदान में एकत्र हुए थे। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 (एक लोकसेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों ने कोविड-19 की महामारी के मद्देनज़र जिला प्रशासन के उस आदेश का उल्लंघन किया है, जिसमें लोगों के इतनी बड़ी तादात में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मालूम हो कि फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून विवाद के आलोक में भोपाल के इक़बाल मैदान में बृहस्पतिवार को विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मौलवियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर