लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में ब्लैक फंगस से 50 लोगों की मौत, 650 मरीजों का चल रहा है इलाज : खट्टर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के कारण अभी तक 50 लोगों की मौत हुई है जबकि 650 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

खट्टर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हरियाणा में अभी तक ब्लैक फंगस के 750 से अधिक मामले आए हैं। 58 स्वस्थ हो गए जबकि 50 लोगों ने जान गंवा दी तथा 650 मरीज इलाज करा रहे हैं।’’

वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन खरीद रही है जबकि थोड़ा भंडार अभी है और सरकारी अस्पतालों में इनका इस्तेमाल हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इंजेक्शन की 6,000 शीशियां मिली। अगले दो दिनों में हमें 2,000 शीशियां और मिलेंगी जबकि हमने 5,000 और शीशियां का ऑर्डर दिया है।’’

इससे पहले बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस से संक्रमित 20 से 75 फीसदी मरीजों के इलाज के लिए राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था।

राज्य में पिछले दो हफ्तों में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इससे पहले विज ने कहा था कि राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शन देने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में ब्लैक फंगस को एक अधिसूच्य रोग घोषित कर दिया जिससे चिकित्सकों के लिए इस बीमारी के किसी भी मामले की जानकारी संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos