लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फुटबॉल क्लब के बाहर प्रदर्शन करने के लिए 50 लोग हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:51 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जुलाई स्पोर्टिंग क्लब ईस्ट बंगाल के समर्थक होने का दावा करने वाले कई लोगों को फुटबॉल क्लब के प्रायोजक को लेकर अनिश्चितता के बीच मैदान क्षेत्र में प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भीड़ से चले जाने का अनुरोध किए जाने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। कम से कम 50 लोग हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि पुलिस ने स्पोर्टिंग क्लब के समर्थकों के इस दावे को खारिज कर दिया कि लाठीचार्ज में उनमें से कई घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दो समूहों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की में वे लोग घायल हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उनसे वहां से चले जाने को कहा लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। हमने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गयी है। बताया जाता है कि स्पोर्टिंग क्लब ईस्ट बंगाल के अधिकारियों ने प्रायोजक के साथ अंतिम समझौते पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया जिससे भविष्य के टूर्नामेंट में क्लब की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह