लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 50 नये मामले, पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 50 नये मामले सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत हो गयी है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह नौवीं बार है जब 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की जान नहीं गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18, 24 और 29 जुलाई के अलावा दो, चार, आठ, 11 और 12 अगस्त को भी कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि इस वर्ष दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी, उस दिन संक्रमण के 217 नये मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण की दर 0.33 प्रतिशत थी।

इससे पहले दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए थे और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नये मामलों की संख्या 37 रही थी और किसी मरीज की जान नहीं गयी थी जबकि संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,988 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 14.11 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में 73,324 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 468 हो गयी है, इनमें से 164 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 250 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos