लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के पौडी के एक गांव में कोविड-19 के 50 नए मामले आए

By भाषा | Updated: December 15, 2020 14:36 IST

Open in App

कोटद्वार, 15 दिसंबर उत्तराखंड में पौड़ी जिले के एक गांव में 50 से अधिक लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है।

पोखड़ा ब्लॉक के कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी डॉ मयंक ने बताया, ‘‘गांव के 39 लोगों में शनिवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी, जबकि सोमवार को 50 और ग्रामीण कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।’’

उन्होंने बताया कि जिले के पोखड़ा ब्लॉक में स्थित सिलेथ गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है और इसे सील कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने पिछले दिनों गांव में एक मेले में शिरकत की थी जिसके बाद उन्हें खांसी, सर्दी और बुखार जैसे लक्षण आने लगे। संक्रमित लोगों को घर पर पृथक-वास में रखा गया है।

डॉ मयंक ने बताया कि गांव से और नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं