लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 50 नए मामले आए, चार और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 50 नए मामले आए हैं जबकि चार मरीजों की इस अवधि में संक्रमण की वजह से मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही। यह जानकारी मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को दिल्ली में संक्रमण के 51 नए मामले आए थे जबकि कोई मौत नहीं हुई थी। यह जानकारी मंगलवार को दी गई क्योंकि उस दिन का बुलेटिन जारी नहीं किया गया था।

बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 64,276 नमूनों की जांच की। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अबतक कोविड-19 के 14,36,451 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 14.10 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 25,058 मरीजों की जान जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 58 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही जबकि एक मरीज की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले दिल्ली में संक्रमण के 63 नए मामले आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 65 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। दिल्ली में इस समय 519 मरीज उपचाराधीन है जो एक दिन पहले के 538 मरीजों की संख्या से कम है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस समय 282 निषिद्ध क्षेत्र है जों एक दिन पहले तक 290 थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है