लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3710 हुयी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 11:43 IST

Open in App

आइजोल, 24 नवंबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड—19 के 50 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,710 हो गयी । नये संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल के नौ जवान शामिल हैं । एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के लांगतलाई जिले में सबसे अधिक 22 नये मामले सामने आये हैं ।

उन्होंने बताया कि आरटी—पीसीआर जांच में नौ संक्रमितों का पता चला जबकि 11 की जानकारी ट्रूनेट जांच से मिली । अधिकारी ने बताया कि एंटीजन जांच में 30 लोग संक्रमित पाये गये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित होने वालों में सीमा सुरक्षा बल के नौ जवान, छह बच्चे एवं तीन बुजुर्ग शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों में से 13 का यात्रा इतिहास रहा है जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 502 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,203 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल पांच लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos