लाइव न्यूज़ :

Breaking News: जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन 5.0 तीव्रता के भूकंप, हिमाचल प्रदेश में भी महसूस हुए झटके 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 13:22 IST

जम्मू कश्मीर: दोपहर 12:10 पर रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।चंबा जिले में रविवार सुबह दो घंटे 35 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई है। यह झटके दोपहर 12.10 बजे महसूस हुए। जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर में चेनाब घाटी क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि कहीं से भी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब आठ बजकर चार मिनट पर आया और उसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। इससे भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ में लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। 

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप का केंद्र 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.1 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था यानी कि भद्रवाह-हिमाचल प्रदेश सीमा के समीप कहीं।

तीन घंटे में तीन बार झटके

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह दो घंटे 35 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुंगुरु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े पांच बजे जिले में कम तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र उत्तर पूर्व चंबा में 10 किलोमीटर की गहराई में था। बाद में दो घंटे 35 मिनट के भीतर जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगे चंबा समेत राज्य के कुछ इलाकों में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?