लाइव न्यूज़ :

हल्द्वानी, ऋषिकेश में बन रहे अस्पतालों में 50 आइसीयू बिस्तर बच्चों के लिए आरक्षित

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:18 IST

Open in App

देहरादून, 17 मई हल्द्वानी और ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पतालों में वेंटिलेंटर सहित 50 आईसीयू बिस्तर बच्चों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ इन दोनों अस्पतालों में से प्रत्येक में 25-25 बिस्तर बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगे।’’

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा ऋषिकेश के आइडीपीएल कैंपस में तथा हल्द्वानी में कोविड मरीजों के लिए अस्पताल बनाए जा रहे हैं।

दोनों अस्पतालों का संचालन अगले माह तक शुरू होने की संभावना है।

नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नयी व्यवस्था विकेंद्रीकृत कोविड-19 मरीज देखभाल प्रणाली लागू की जा रही है जो शहरी के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लागू होगी। इसके तहत हर ब्लॉक में एक कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र और एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल जांच प्रयोगशाला का भी प्रयास किया जा रहा है जो गांव-गांव जाकर लोगों के नमूनों की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos