50 आईएएस, 42 आईपीएस और 20 आईएफएस अधिकारी पदोन्नत

By भाषा | Updated: December 31, 2020 23:30 IST2020-12-31T23:30:37+5:302020-12-31T23:30:37+5:30

50 IAS, 42 IPS and 20 IFS officers promoted | 50 आईएएस, 42 आईपीएस और 20 आईएफएस अधिकारी पदोन्नत

50 आईएएस, 42 आईपीएस और 20 आईएफएस अधिकारी पदोन्नत

जयपुर, 31 दिसम्बर राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 50, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 20 अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार सुधांश पंत को भारतीय प्रशासनिक सेवा की सुपर टाईम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है। चार अधिकारियों को सुपर टाईम स्केल से ऊपर और 12 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड से सुपर टाईम स्केल में पदोन्नत किया गया है।

इसी तरह 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में, सात अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है और 10 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा की वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।

सात अधिकारियों – हेमंत कुमार गेरा, नवीन महाजन, गायत्री राठौड, आरूषी ए मलिक, गजानंद शर्मा, राजन विशाल, और अर्चना सिंह को भी पदोन्नत किया गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 42 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीव कुमार नर्जरी को भारतीय पुलिस सेवा की महानिरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेतन श्रृंखला में, 10 अधिकारियों को उपमहानिरीक्षक से महानिरीक्षक पद पर और सात अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड से उपमहानिरीक्षक, 12 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड से सलेक्शन ग्रेड में और सात अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में, और तीन अधिकारियों को कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।

इसी तरह 20 भारतीय वन अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 50 IAS, 42 IPS and 20 IFS officers promoted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे