लाइव न्यूज़ :

'50 खोखे-एकदम ओके', गाजर लेकर NCP नेताओं ने शिंदे गुट पर कसा तंज, हुई भिड़ंत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2022 13:41 IST

बताया जा रहा है कि राकांपा के विधायक शिवसेना-भाजपा के गठबंधन वाले सरकार के विधायकों पर तंज कसने के लिए गाजर लेकर आए थे। ऐसे में शिंदे गुट द्वारा गाजर छिनने में यह तना-तनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून सत्र के दौरान शिंदे और उद्धव गुट के विधायकों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आई है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि दोनों गुट आपस में धक्का-मुक्की भी कर रहे है।इस दौरान उद्धव गुट के विधायकों ने "50 खोखे-एकदम ओके" जैसे नारे भी लगाए है।

Maharashtra:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना विधायकों और कुछ विपक्षी विधायकों ने मुंबई में विधान भवन की सीढ़ियों पर बुधवार को एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की है। इस नारेबाजी के दौरान दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें नारेबाजी और दोनों गुटों के आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार पर तंज कसने के लिए गाजर लेकर आए थे। शिंदे गुट के विधायकों ने राकांपा विधायकों से गाजर छीनने की कोशिश की जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ विधायकों ने बीच-बचाव कर तनाव को शांत किया गया है। 

दोनों पक्षों के सदस्य कुछ देर तक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और फिर कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन में चले गए। आपको बता दें कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को संपन्न होगा। 

बताया जा रहा है कि उद्धव गुट के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए "50 खोखे-एकदम ओके" जैसे नारे भी लगाए है और इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई है।

बगावत के बाद महाराष्ट्र में बनी थी नई सरकार

गौरतलब है कि शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रNCPएकनाथ शिंदेवायरल वीडियोउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन