लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान के निजी अस्‍पतालों में 50 प्रतिशत बिस्तर कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 23:01 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्‍थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या के मद्देनजर राज्‍य के बड़े निजी अस्‍पतालों में 50 फीसदी तक बिस्‍तर (बेड) कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए हैं।

राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार राज्य के ऐसे सभी निजी अस्पताल जिनमें 60 से 100 बिस्तर हैं, वे अपनी कुल क्षमता का 40 प्रतिशत और आईसीयू में भी 40 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित रखते हुए उनका उचित इलाज करेंगे।

वहीं जिन निजी अस्पतालों की शैय्या क्षमता 100 या उससे अधिक है वे अपनी कुल क्षमता का 50 प्रतिशत व आईसीयू में भी 50 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित रखेंगे।

राज्‍य सरकार ने राजस्‍थान महामारी अधिनियम 2020 की धारा चार में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। इससे पहले 12 अप्रैल को इन अस्‍पतालों के क्रमश: 30 व 40 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित किए गए थे, लेकिन राज्‍य में संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए इसे बढ़ाया गया है।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 14,622 नये मामले आये जिससे अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,53,407 हो गई है। साथ ही संक्रमण से और 62 मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी से अबतक राज्‍य में 3330 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में उपचाराधीन मरीज बढकर 96,366 हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू