लाइव न्यूज़ :

कीमत वृद्धि के कारण 50 प्रतिशत शराबियों ने सस्ती शराब का रुख किया: सर्वे

By भाषा | Updated: July 16, 2020 06:11 IST

Open in App
ठळक मुद्दे50 प्रतिशत ने शराब की महंगाई के कारण शराब की सस्ती ब्रांडों की ओर अपना रुख किया है। लगभग 36 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि अगर बिक्री कर को वापस लिया जाता है तो वे अपनी खरीद बढ़ाने को तैयार हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पचास प्रतिशत शराबियों ने राज्य सरकार द्वारा अप्रैल में मादक पेय पदार्थों पर 30 प्रतिशत बिक्री कर लगाये जाने के बाद कीमतों में आई भारी तेजी के कारण सस्ती ब्रांडों वाली शराब का रुख कर लिया है।

एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। एक सोशल मीडिया-आधारित प्लेटफ़ॉर्म - लोकल सर्किल्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि राज्य भर में 8,600 उत्तरदाताओं में से 50 प्रतिशत ने शराब की महंगाई के कारण शराब की सस्ती ब्रांडों की ओर अपना रुख किया है।

इसके अनुसार, उत्तरदाताओं ने कहा कि बिक्री कर लगाने के बाद उनके पसंदीदा ब्रांड अधिक महंगे हो गए हैं, और उन्हें या तो खपत कम करना पड़ता या उन्हें सस्ते विकल्प की ओर जाना होता। लगभग 36 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि अगर बिक्री कर को वापस लिया जाता है तो वे अपनी खरीद बढ़ाने को तैयार हैं, जबकि 51 प्रतिशत लोगा ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से शराब खरीदना पसंद करते हैं।

सर्वेक्षण फर्म के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और ओडिशा सरकारों ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान शराब पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था, लेकिन बाद में बिक्री में भारी कमी के कारण इसे वापस ले लिया। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं