लाइव न्यूज़ :

कोविड के चलते अपनों को खोने वाले परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई: गौतम

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली सरकार ने कोविड ​​​​-19 के कारण अपने करीबी लोगों को खोने वाले 21,235 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की है। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा इसके अलावा 2,500-2,500 रुपये मासिक पेंशन के लिए प्राप्त 12,668 आवेदनों में से 9,484 को मंजूरी दे दी गई है।

गौतम ने कहा, ''दिल्ली सरकार शहर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 'मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना'' के तहत 50-50 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा उन परिवारों को 25-25 सौ रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिनमें कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उन बच्चों के परिवार को भी 25-25 सौ रुपये की मासिक सहायता दी जा रही है, जो महामारी के कारण अनाथ हो गए हैं।''

गौतम ने कहा, ''50,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता के लिए कुल 25,100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब तक 21,235 परिवारों को सहायता दी गई है।''

उन्होंने कहा कि लगभग 2,500 परिवारों को विभिन्न कारणों से योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि लगभग 1,500 परिवारों को जल्द ही सहायता मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2,500 रुपये मासिक पेंशन के लिए प्राप्त 12,668 आवेदनों में से 9,484 को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि आवेदकों में से 7,955 को पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में 1,120 आवेदनों का सत्यापन चल रहा है।

गौतम ने रेखांकित किया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही सरकार पेंशन का वितरण कर रही है और कोई लंबित मामला नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव