लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल और शराब पर 5 फीसदी वैट बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 21, 2019 13:50 IST

कमलनाथ सरकार ने दलील दी कि हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ से संपत्ति और फसल नष्ट होने के कारण बढ़ते वित्तीय बोझ से निपटने के लिये यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में बढ़ी हुई कीमतों को शुक्रवार आधी रात से लागू किया गया है। मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण 12,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

मध्यप्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत वैट लगाने का फैसला किया है ताकि संकट से जूझने के लिए आवश्यक अतिरिक्त धन जुटाया जा सके।

मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण 12,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश में डीजल, पेट्रोल और शराब की कीमत पर पांच प्रतिशत वैट लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालत से निपटने के लिये यह उपाय अस्थाई तौर पर लागू किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने दलील दी कि हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ से संपत्ति और फसल नष्ट होने के कारण बढ़ते वित्तीय बोझ से निपटने के लिये यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बढ़ी हुई कीमतों को शुक्रवार आधी रात से लागू किया गया है। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया