लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली में 91 नए मरीज मिले, 5 की मौत, 259 कोविड-19 संक्रमितों का संबंध निजामुद्दीन मरकज से

By निखिल वर्मा | Updated: April 3, 2020 17:40 IST

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दिल्ली में 328 रिलीफ सेंटर बनाए गए हैं और इसकी क्षमता 57000 लोगों की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि कोई भी राहत केंद्र में आकर रह सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 58 मरीजों ने विदेश यात्रा की थी, उनमें से कई दिल्ली के नहीं हैं, लेकिन यहां क्वारंटाइन में रखे गए हैं. दिल्ली में एक कोविड-19 मृतक का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 91 नए केस मिले हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में अब तक कोरोना वायरस 384 मामले मिले हैं और कोविड-19 की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पाए गए कोरोना वायरस के मामलों में 259 केस और एक मृतक का संबंध निजामुद्दीन मरकज से संबंधित हैं। 

14 राज्यों में तबलीगी जमात के 647 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित 

दिल्ली सहित 14 राज्यों में तबलीगी जमात के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (3 अप्रैल) को बताया कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक कुल 647 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात के 647 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से हैं। 

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में 4 अप्रैल से ओपीडी रहेगी बंद  

राष्ट्रीय राजधानी में चार अप्रैल से एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी । दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों अस्पताल उन पांच केन्द्रों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 2 अप्रैल को की गई बैठक में यह फैसला किया गया। आदेश में कहा गया कि एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में चार अप्रैल से ओपीडी बंद रखने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल