लाइव न्यूज़ :

नोएडा में ट्रक-कार की टक्कर में एक ही फैमिली की 5 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 15, 2018 11:35 IST

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा (तृतीय) अनित कुमार ने बताया कि गांव बड़पुरा के रहने वाले 10 लोग बीती रात इंदिरापुरम में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वैगनआर कार से लौट रहे थे।

Open in App

नोएडा, 15 मार्च: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले (नोएडा) में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वे  सब एक शादी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा (तृतीय) अनित कुमार ने बताया कि गांव बड़पुरा के रहने वाले 10 लोग बीती रात इंदिरापुरम में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर वैगनआर कार से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे बादलपुर थानाक्षेत्र के जी टी रोड के फौजी ढाबा के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में मनवीर (38) नीतू (26), कुमारी निशा (8), अर्जुन (12) और कुमारी खुशी (6) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू, प्रशांत, कुमारी कशिश, दीपांशु और कुमारी अंजली गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

टॅग्स :सड़क दुर्धटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं