लाइव न्यूज़ :

देश के कई हिस्सों में बारिश; मराठावाड़ा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पांच लोगों की मौत, किसानों को दी गई ये सलाह

By अनिल शर्मा | Updated: March 18, 2023 08:23 IST

मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देमराठावाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गईपंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें- मौसम विभाग

औरंगाबादः देश के कई हिस्सों में बारिश हुई और अभी भी इसकी संभावना बनी हुई है। शनिवार दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है।  महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र में इस सप्ताह की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही करीब 4,950 हेक्टेयर में फैली फसल भी बर्बाद हो गयी।

मराठावाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

मंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा शुक्रवार को तैयार एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में मराठावाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। शुक्रवार को नांदेड़ में सबसे अधिक 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग परभणी जिले के थे। 

किसानों को मौसम विभाग की सलाह

 हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें- मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘ पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें। ’’ मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी