लाइव न्यूज़ :

नागपुर जिले में फैक्टरी का बॉयलर फटने से 5 की मौत, जानें किस बड़े नेता के बेटे हैं कंपनी के निदेशक

By भाषा | Updated: August 1, 2020 21:13 IST

इस कंपनी के प्रवक्ता नितिन कुलकर्णी ने बताया कि हादसा वेल्डिंग के दौरान बायो गैस के रिसाव की वजह से हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।पुलिस ने बताया कि सभी कामगार बुरी तरह से झुलस गए थे और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटना स्थल का दौरा किया।

नागपुरमहाराष्ट्र के नागपुर स्थित बायो-सीएनजी संयंत्र में शनिवार दोपहर हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब सवा दो बजे उमरेद तहसील के बेला गांव स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर नामक चीनी एवं डिस्टलरी परिसर के बायो-सीएनजी परियोजना में हुई।

कंपनी के प्रवक्ता नितिन कुलकर्णी ने बताया कि हादसा वेल्डिंग के दौरान बायो गैस के रिसाव की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटे सारंग गडकरी इस कंपनी के निदेशक हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंगेश प्रभाकर नौकारकर (21), लीलाधर वामनराव शिंदे (42), वासुदेव लाडी (30), सचिन प्रकाश वाघमरे (24) और प्रफुल्ल पांडुरंग मून (25) के तौर पर हुई है और सभी वाडगांव के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि धमाके बाद वहां से धुंआ निकलता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि सभी कामगार बुरी तरह से झुलस गए थे और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटना स्थल का दौरा किया। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक मृतक कर्मचारी ठेकेदार द्वारा नियोजित थे और आउटसोर्स किए गए काम को कर रहे थे। 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं