लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: हिसार में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, 5 की मौत कई घायल

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 11:31 IST

अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुल पर आ रही कार सड़क पर फैले तेल के ड्रमों और खड़ी मशीन से टकरा गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।  

Open in App

हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। हिसार जिले में फ्लाईओवर की मरम्मत का काम करने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर एक कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे।पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई। कार चालक को भी चोटें आयी हैं।घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हरियाणासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं